logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

नशा मुक्ति जनचेतना रैली का आयोजन। खरखौदा/सोनीपत-सोमपाल सैनी - 7988804545, 8950236002 खरखौदा के शहीद दलबीर सिंह राज

नशा मुक्ति जनचेतना रैली का आयोजन।

खरखौदा/सोनीपत-सोमपाल सैनी - 7988804545, 8950236002

खरखौदा के शहीद दलबीर सिंह राजकीय महाविद्यालय में बुधवार को कार्यवाहक प्राचार्या किरण सरोहा की अध्यक्षता में महाविद्यालय की नशा मुक्ति समिति द्वारा नशा मुक्ति जनचेतना रैली का आयोजन किया गया। यह आयोजन समिति प्रभारी डॉ बीना रानी के द्वारा किया गया
महाविद्यालय के विद्यार्थियों की यह रैली महाविद्यालय से प्रारंभ होकर पीपली गांव में गई। विद्यार्थियों ने गांव में रैली के माध्यम से ग्रामीणों को नशे के बुरे परिणामों के प्रति जागरूक किया।

महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक के द्वारा प्राप्त पत्रानुसार मार्च माह के अंत और अप्रैल माह के प्रथम सप्ताह को नशा मुक्ति सप्ताह के रूप मे मनाया जा रहा है।

इस दौरान नशा मुक्ति से संबंधित बहुत सारी गतिविधियां महाविद्यालय में आयोजित की जानी है। इन्हीं गतिविधियों में से एक गतिविधि नशा मुक्ति जनचेतना रैली है, जो आज महाविद्यालय में आयोजित की गई है।

इस अवसर पर डॉ मनदीप कुमारी, नीरा, डॉ कीर्ति खत्री, डॉ रेखा, डॉ रवीना, डॉ अनीता राणा आदि प्राध्यापक मौजूद रहे।

295
9039 views
1 shares

Comment