logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

राष्ट्रीय सेमिनार का समापन। खरखौदा/सोनीपत - सोमपाल सैनी - 7988804545, 8950236002 खरखौदा के शहीद दलबीर सिंह राजकी

राष्ट्रीय सेमिनार का समापन।

खरखौदा/सोनीपत - सोमपाल सैनी - 7988804545, 8950236002

खरखौदा के शहीद दलबीर सिंह राजकीय महाविद्यालय में आयोजित 2 दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का शनिवार को अंतिम दिवस संपन्न हुआ। इस राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन महाविद्यालय कार्यवाहक प्राचार्या तथा इतिहास विभागाध्यक्ष किरण सरोहा के द्वारा किया गया।

शनिवार के दिन कार्यक्रम के मुख्य वक्ता जगदीश प्रसाद सहायक निदेशक हरियाणा इतिहास और सांस्कृतिक अकादमी कुरुक्षेत्र रहे। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में ब्रिगेडियर सत्यदेव, अध्यक्ष गुरुकुल शिक्षा परिषद मटिंडू ने शिरकत की।

टेक्निकल सत्र में अध्यक्ष की भूमिका डॉ सुधीर मलिक प्राध्यापक भूगोल बाबा मस्तनाथ विश्वविद्यालय रोहतक, अश्विनी कुमार, सहायक प्राध्यापक राजनीति विज्ञान राजकीय महाविद्यालय भैंसवाल कला तथा गीता शर्मा सहायक प्राध्यापक मनोविज्ञान मेजबान महाविद्यालय ने निभाई।

इस राष्ट्रीय सेमिनार के विदाई समारोह में सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में संचालक किरण सरोहा ने सभी टेक्निकल सत्र की रिपोर्ट प्रस्तुत की तथा सभी अतिथियों, प्रतिभागियों तथा विशेष रूप से महाविद्यालय के सभी सदस्यों को धन्यवाद दिया।

उन्होंने कहा कि इस सेमिनार को सफल बनाने में सभी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है तथा भविष्य में भी इसी तरह के शोध सेमिनार आयोजित किए जा सकेंगे जिससे ज्यादा से ज्यादा शिक्षक और शोधार्थी लाभान्वित हो सके।

इस सेमिनार में विजय सिंह, शिक्षक इतिहास राजकीय विद्यालय काबडी, जय भगवान राज्य शिक्षक पुरस्कार विजेता, महावीर सिंह, सुनील राठी, अंकित सिसाना आदि गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

280
20213 views
1 shares

Comment