logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

आई टी केंद्र में हुआ आधार कार्ड सेंटर का शुभारंभ दौसा l गोलाकाबास.ग्राम पंचायत मुख्यालय स्थित आई टी केंद्र पर सरपंच ग

आई टी केंद्र में हुआ आधार कार्ड सेंटर का शुभारंभ

दौसा l गोलाकाबास.ग्राम पंचायत मुख्यालय स्थित आई टी केंद्र पर सरपंच ग्यारसी लाल मीणा ने फीता काटकर आधार कार्ड सेंटर का उद्धघाटन करके शुभारम्भ करवाया
सेन्टर संचालक विनोद कुमार सैनी ने बताया कि रविवार के अलावा प्रत्येक कार्य दिवस पर सुबह नो बजे से सांय पांच बजे तक नए आधार कार्ड पंजीयन, मोबाइल नम्बर से लिंक, मोबाइल नम्बर परिवर्तन, जन्म तिथि, एड्रेस अपडेट सहित ईमित्र पर देय अन्य सेवाएं सरकार द्वारा निर्धारित शुल्क पर रेट लिस्ट के अनुसार ली जावेंगी। सरपंच ने बताया कि आधार कार्ड से संबंधित कार्यों के लिए आमजन को राजगढ़ दौसा आदि दूर स्थानों पर चक्कर लगाने पड़ते थे अब पंचायत मुख्यालय पर ही सेवाएं उपलब्ध होने से ग्रामीणों के समय व धन की बचत होगी आधार सेंटर के शुभारंभ पर संचालक ने लड्डू वितरित किये इस दौरान ग्राम विकास अधिकारी सीताराम गुर्जर, एलडीसी प्रकाश चंद मीना, मनरेगा सहायक रामजीलाल बैरवा, पंचायत सहायक हरीश भारद्वाज ग्रामीण हनुमान सहाय शर्मा, सोहन लाल बैरवा सहित कई अन्य ग्रामीण मौजूद थे। उपरोक्त जानकारी गोलाकाबास रतिक शर्मा द्वारा दी गई

28
14745 views

Comment