logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

गढ़वा के सभाकक्ष में उप विकास आयुक्त राजेश कुमार राय की अध्यक्षता में कल्याण विभाग के तहत एट्रोसिटी एक्ट (अनुसूचित जाति/

गढ़वा के सभाकक्ष में उप विकास आयुक्त राजेश कुमार राय की अध्यक्षता में कल्याण विभाग के तहत एट्रोसिटी एक्ट (अनुसूचित जाति/जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम) की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई, जिसमें अनुमंडल पदाधिकारी गढ़वा राज महेश्वरम, अनुमंडल पदाधिकारी रंका राम नारायण सिंह, जिला कल्याण पदाधिकारी निलेश कुमार मुर्मू, पुलिस उपाधीक्षक संतोष कुमार सहित सांसद एवं विधायक प्रतिनिधि भी उपस्थित थें। उक्त बैठक में विभाग की ओर से कुल 13 पीड़ितो की सूची प्रस्तुत की गई जिसका क्रमवार समीक्षा किया गया एवं जिला कल्याण पदाधिकारी श्री मुर्मू द्वारा क्रमानुसार सभी वादों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। पीड़ितों के साथ हुई घटना एवं दर्ज कांड में प्रस्तुत धारा के अनुसार सभी के बीच स्वीकृत अनुदान राशि आवंटित करने संबंधी निर्णय लिए गए। विदित हो कि अनुसूचित जाति/जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत अनुसूचित जाति एवं जनजातियों में शामिल व्यक्तियों के विरुद्ध हुए अपराधों के लिए अपराधियों को दंडित किया जाता है एवं पीड़ित व्यक्ति को विशेष सुरक्षा व अधिकार दिया जाता है।

19
14794 views
1 shares

Comment