logo

★प्रथम वर्षगांठ पर पिहानी पब्लिक स्कूल में सांंस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम★ ●अतिथियों ने बच्चों को स्मृति चिन्ह

★प्रथम वर्षगांठ पर पिहानी पब्लिक स्कूल में सांंस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम★

●अतिथियों ने बच्चों को स्मृति चिन्ह देकर किया पुरस्कृत, पुरस्कार पाकर बच्चों के खिले चेहरे●

हरदोई। पिहानी- जहानीखेड़ा मार्ग पर पिहानी पब्लिक स्कूल की प्रथम वर्षगांठ धूमधाम के साथ मनाई गई। इस दौरान छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। गायत्री प्रज्ञा पीठ पिहानी की महिला मंडल की टोली नायिका नीलम शर्मा मुख्य अतिथि व सावित्री देवी विशिष्ट अतिथि व अध्यापिका व महिला सशक्तिकरण पर विशेष जोर देने वाली विजय अवस्थी मौजूद रही।
पिहानी पब्लिक स्कूल की प्रथम वर्षगांठ पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नीलम शर्मा व विशिष्ट अतिथि सावित्री देवी , विजया अवस्थी सहित अतिथियों का स्वागत विद्यालय के प्रबंधक एवं समस्त स्टाफ ने बुके देकर किया । इस दौरान स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। नृत्य हो या गायक सभी ने मन मोह लिया। प्रधानाचार्या अनिल ने छात्र-छात्राओं को पढाई के प्रति जागृत किया। मुख्य अतिथि नीलम शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यालय में शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ साहित्य और सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन भी विकास का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। विद्यार्थियों को सह शैक्षिक प्रतियोगिताओं में भी भागीदारी करना शिक्षा का एक महत्वपूर्ण अंग है। इससे बालक में सामाजिकता, नेतृत्व गुण, सामाजिक उपयोगिता, सहनशीलता की भावनाएं विकसित होती हैं और बालक का सर्वांगीण विकास होता है। विशिष्ट अतिथि सावित्री देवी ने कहा कि विद्यालय में प्राथमिक स्तर से ही सांस्कृतिक और साहित्यिक गतिविधियां आयोजित की जानी चाहिए ताकि विद्यार्थियों में अपने देश समाज की संस्कृति को समझने और उसे जीवन में उतारने के लिए प्रेरित किया जा सके।
अध्यापिका विजया अवस्थी ने कहा कि विद्यालय सांस्कृतिक गतिविधियों के आयोजन से बालकों को अभूतपूर्व लाभ मिलता है और उन्हें मात्र सैद्धांतिक जीवन के बजाय प्रैक्टिकली जीवन जीने की प्रेरणा मिलती है जिससे वे भावी जीवन के लिए आने वाले संघर्षों और कठिनाइयों से मुकाबला करने के लिए तैयार होते हैं। विद्यालय के प्रबंधक अवधेश रस्तोगी आशुतोष रस्तोगी ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। इस मौके पर देवेंद्र यादव, सभासद सोनू सिंह, विपिन सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे।

32
14684 views