logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

राष्ट्रीय गेम्स के लिए हरियाणा राज्य वुशु टीम का ट्रायल सम्पन्न। 36वें राष्ट्रीय गेम्स जो कि 27 सितम्बर से 10 अक्तूबर

राष्ट्रीय गेम्स के लिए हरियाणा राज्य वुशु टीम का ट्रायल सम्पन्न।

36वें राष्ट्रीय गेम्स जो कि 27 सितम्बर से 10 अक्तूबर को गुजरात में सम्पन्न होंगे के लिए हरियाणा राज्य की वुशु टीम का ट्रायल 7 अगस्त को प्रताप सिंह मैमोरियल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, खरखौदा, सोनीपत में सम्पन्न हुआ।

ट्रायल का शुभारंभ अनिल विज उपाध्यक्ष भारतीय वुशु संघ, भारतीय वुशु संघ से ऑबजरवर राजीव उर्फ बिटटू डागर, हरियाणा ओलम्पिक से ऑबजरवर अनिल कुमार हॉकी कोच खेल विभाग हरियाणा, द्रोणाचार्य अवार्डी ओमप्रकाश दहिया खेल निदेशक प्रताप स्कूल खरखौदा, प्राचार्य धर्मप्रकाश आर्य ने बाउट आरंभ करवा कर किया।

द्रोणाचार्य अवार्डी ओमप्रकाश दहिया खेल निदेशक प्रताप स्कूल खरखौदा, प्राचार्य धर्मप्रकाश आर्य अनिल विज उपाध्यक्ष भारतीय वुशु संघ का बुकें भेंट कर स्वागत किया। 52 किग्रा भारवर्ग में अपर्णा प्रताप स्कूल खरखौदा, 75 में रवि प्रताप स्कूल खरखौदा व 60 में करीना झज्जर से राष्ट्रीय गेमस वुशु के लिए हरियाणा की टीम में चयन हुआ।

इस अवसर पर ताउलु इंवेट का भी नेशनल गेमस के लिए ट्रायल हुआ जिसमें अंजली पंचकुला, रजनी कैथल, राहुल सिरसा, गुरदीप सिरसा व जय पानीपत से चयन हुआ।

इस अवसर पर हरियाणा वुशु संघ से तकनीकी अधिकारी रामेहर, ऑबजरवर दीपक लोट कैथल से, विनय कुरूक्षेत्र से, बीरू भिवानी से, चॉद झज्जर, दिनेश भोगिया फतेहाबाद, संदीप गोस्वामी करनाल, कुलदीप पानीपत, रविन्द्र गुड़गाँव, अभिलाष सक्सेना पंचकुला व विनोद गुलिया सचिव सोनीपत वुशु संघ आदि महानुभाव उपस्थित थे।

163
14720 views
1 shares

Comment