logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

11 लाख 50 हजार 781 रू की अमेजन कम्पनी से फ्रौड करने के आरोप में 1 गिरफ्तार, 5 दिन के पुलिस रिमांड पर। खरखौदा/सोनीपत -

11 लाख 50 हजार 781 रू की अमेजन कम्पनी से फ्रौड करने के आरोप में 1 गिरफ्तार, 5 दिन के पुलिस रिमांड पर।

खरखौदा/सोनीपत - सोमपाल सैनी

- अमेजन कम्पनी से फ्रौड करने की घटना में संलिप्त एक आरोपी को किया गिरफतार।

सोनीपत जिले के थाना राई की पुलिस ने अमेजन कम्पनी से फ्रौड करने की घटना में संलिप्त आरोपी को गिरफतार किया है। गिरफतार आरोपी विनोद पुत्र दिनेश निवासी बुपनिया जिला झज्जर का रहने वाला है।

विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 25 जुलाई को मनोज मिश्रा, स्पेशल मनेजर, ब्राजो डिलीवरी सर्विस ने थाना राई में शिकायत दी थी कि मेरी कम्पनी के ही 5 कर्मचारियों शिवम्, मोहित, बबलू, विकास व विनोद ने मिली भगत कर के कम्पनी के साथ 11 लाख 50 हजार 781 रू की धोखाधड़ी की है।
इस घटना का भारतीय दण्ड संहिता की धाराओं के अन्तर्गत थाना राई में मुकदमा दर्ज किया गया था।

जांचकर्ता टीम में नियुक्त सब इंस्पेक्टर नरेश कुमार ने अपनी पुलिस टीम के साथ आरोपियो की खोजबिन करते हुए घटना में संलिप्त एक आरोपी विनोद पुत्र दिनेश निवासी बुपनिया जिला झज्जर को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेशकर पाँच दिन के पुलिस रिमाण्ड पर लिया है। जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

1006
14690 views
1 shares

Comment