logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जिला पुस्तकालय से वरिष्ठ पुस्तकाध्यक्ष हुई सेवानिवृत्त। - बेहतरीन जीवन की शुभकामनाओं के साथ दी गई भावभीनी विदाई। स

जिला पुस्तकालय से वरिष्ठ पुस्तकाध्यक्ष हुई सेवानिवृत्त।

- बेहतरीन जीवन की शुभकामनाओं के साथ दी गई भावभीनी विदाई।

सोनीपत, गुरुवार को दशकों तक समर्पित सेवाएं देने के पश्चात् जिला पुस्तकालय सोनीपत में वरिष्ठ पुस्तकाध्यक्ष के पद पर कार्य करने वाली रोशनी वीरवार को सेवानिवृत्त हो गई हैं।
वरिष्ठ पुस्तकाध्यक्ष को समस्त स्टाफ ने बेहतरीन जीवन की शुभकामनाएं देते हुए भावभीनी विदाई दी।
जिला पुस्तकालय में सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारी के सम्मान में विदाई पार्टी का आयोजन किया गया। वरिष्ठ पुस्तकाध्यक्ष ने 1987 में रेस्ट्रोर के पद पर विभाग में अपनी शुरुआत की थी।

इसके बाद ये 2017 में कनिष्ठ पुस्तकाध्यक्ष के पद तथा 2019 में पदोन्नत होने के उपरांत वरिष्ठ पुस्तकाध्यक्ष बनी। इन्होंने विभाग में लगभग 35 साल अपनी बेहतरीन सेवाएं देने के पश्चात् आज सेवानिवृत्त हुई हैं।

स्टाफ ने सेवानिवृत कर्मचारी को शुभकामनाओं के साथ भरोसा दिया कि भविष्य में भी वे इस परिवार के सदस्य ही रहेंगे। भविष्य में भी उन्हें हर संभव सहयोग उनके द्वारा दिया जाएगा।

इस मौके पर सेवानिवृत्त वरिष्ठ पुस्तकालय अध्य्क्ष करतार सिंह, जिले सिंह सहरावत, रणसिंह गहलोत, आर एस छिक्कारा सहित परिवारजन उपस्थित थे।

27
17141 views
1 shares

Comment