logo

उम्मीद की टूटी राह पर देशसेवा का सपना संजोए युवा, लगा रहे दौड़ ◆कोविड के चलते पिछले ढाई बरस से आर्मी में भर्ती नहीं,

उम्मीद की टूटी राह पर देशसेवा का सपना संजोए युवा, लगा रहे दौड़

◆कोविड के चलते पिछले ढाई बरस से आर्मी में भर्ती नहीं, अब इंतजार◆

हरदोई। आर्मी में जाकर देशसेवा का सपना पूरा करने के लिए क्षेत्र के कई युवा तैयारी कर रहे हैं। संसाधनों के अभाव के बावजूद भी वे हिम्मत नहीं हारे। गौरतलब है कि कोविड-19 के चलते पिछले ढाई साल से सेना में कोई नयी भर्ती नहीं हुई है। भर्ती की तैयारी कर रहे क्षेत्र के ग्राम पुसेड़ा निवासी कश्मीर , शीलू व रोहित आदि बताते हैं कि हम लोगों को कोविड के कारण आयु सीमा में छूट मिलनी चाहिए। बलेंदा निवासी सुमित, ललौली निवासी लोकेंद्र कहते हैं कि सरकार जल्द से जल्द भर्ती निकाले। दौड़ के लिए क्षेत्र में आसपास कहीं मैदान की व्यवस्था भी नहीं है। टूटी राह पर दौड़ करने को मजबूर हैं। अभ्यर्थी ओवर एज हो रहे हैं। अब उम्मीदें टूट रही हैं। हमें भर्ती का इंतजार है।

0
14644 views