logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

नेहरू युवा केंद्र ठाणे के अंतर्गत योगा मार्गदर्शन एवं योग प्रतियोगिता आयोजित कल्याण - नेहरू युवा केंद्र ठाणे (भारत स

नेहरू युवा केंद्र ठाणे के अंतर्गत योगा मार्गदर्शन एवं योग प्रतियोगिता आयोजित

कल्याण - नेहरू युवा केंद्र ठाणे (भारत सरकार, युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय) और महाराष्ट्र युवा संघ कल्याण,बृहन ठाणे योगा असोसिएशन द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित "युवाओं का प्रशिक्षण, युवा कल्याण, सकारात्मक जीवन शैली और फिट भारत" कार्यक्रम के तहत युवा योग मार्गदर्शन और योगा प्रतियोगिता २६ फरवरी २०२२ को अचीवर्स कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड मैनेजमेंट, जोशीबाग, कल्याण में आयोजित की गई थी। प्रो. श्वेताली पाटिल ने यूथ योग ट्रेनिंग, यूथ वेलनेस, पॉजिटिव लाइफस्टाइल, फिट इंडिया पर ५४ युवाओ को मार्गदर्शन दिया। कार्यक्रम का दिपप्रज्वलन एवं संचालन सुनील गामारेजी (नेहरू युवा केंद्र ठाणे), अजित कारभारी (राज्य युवा पुरस्कार-महाराष्ट्र शासन तथा अध्यक्ष महाराष्ट्र युवा संघ), श्वेताली पाटिल और संतोष मालाबारी (बृहन ठाणे योगा असोसिएशन) ने किया। श्रीमती दीपाल धाईफूले, मीनल जोशी, सुजाता चंदे, सरस्वती वनमाने, श्री.रवींद्र पाटिल, दीपेश भोईर, स्मिता सुरेश रेफरी एवं पंचोके रूप में मौजूद थे। योग प्रतियोगिता के विजेताओं को मुख्य अतिथि श्री.राजेश भगत (कल्याण-डोंबिवली के पूर्व खेल अधिकारी)और नेहरू युवा केंद्र ठाणे (भारत सरकार) के प्रमाणपत्र और सुवर्ण, रजत, कांस्य पदक से सम्मानित किया गया।

21
18289 views
4 shares

Comment