logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जिला प्राधिकरण सचिव ने जिला कारागृह का साप्ताहिक निरीक्षण कर बंदियो को दी  कानूनी अधिकार, बंदीजन एवं विधि से संघर्ष

जिला प्राधिकरण सचिव ने जिला कारागृह का साप्ताहिक निरीक्षण कर बंदियो को दी  कानूनी अधिकार, बंदीजन एवं विधि से संघर्षरत किशारों के कल्याण योजना की जानकारी
राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार आज दिनांक   13.01.2022 को श्वेता गुप्ता, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर द्वारा टीम ऑफ विजिटर सहित जिला कारागृह सवाई माधोपर का साप्ताहिक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान जिला कारागृह में साफ-सफाई, भोजन व्यवस्था, चिकित्सा व्यवस्था, बंदियों को दी जाने वाली विधिक सहायता, प्रथम बार प्रवेश करने वाले बंदियों से संवाद व पूछताछ,  पीने के पानी की सुविधा, रसोई-घर एवं बैरको की साफ-सफाई आदि के संबंध में जांच की गई। कारागृह के रसोई घर, शौचालय व अन्य परिसर की साफ-सफाई के निर्देश प्रदान किये। साथ ही बीमार बंदियों को समुचित चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध कराने के संबंध में निर्देश दिये। कारागृह में महिला बंदी हेतु एक बैरक है। निरीक्षण के दौरान कारागृह में कोई भी महिला बंदी नही पाई गई।
मौके पर उपस्थित रविन्द्र कुमार उपाध्याय कारापाल जिला कारागृह सवाई माधोपुर ने बताया  कि कारागृह में पुरूष बंदियो हेतु 02 एवं महिला बंदी हेतु 01 बैरक है। कोविड-19 के बढते हुए संक्रमण की रोकथाम एवं बचाव हेतु रसोई-घर की नियमित साफ-सफाई रखने तथा समय-समय पर बंदियों को चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने एवं बंदियों की कोविड-19 जांच हेतु निर्देश प्रदान किये।  कारागृह में प्रथम बार प्रवेश करने वाले बंदियों से भी पूछताछ कर निःशुल्क विधिक सहायता की जानकारी प्रदान की गई। निरीक्षण के दौरान उपस्थित बंदियों को निःशुल्क विधिक सहायता, बंदियों के कानूनी अधिकार, बंदीजन एवं विधि से संघर्षरत किशारों के कल्याण की योजना  आदि के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर टीम ऑफ विजिटर के सदस्यगण तपेश जैन एवं अरविन्द वैष्णव अधिवक्तागण एवं कारागृह स्टाफ आदि उपस्थित थे।

1
20066 views

Comment