logo

आचार्य बालशास्त्री जांभेकर की स्मृति में श्रमिक पत्रकार संघ ,गोंदिया ने मनाया  पत्रकार दिवस      &nb

आचार्य बालशास्त्री जांभेकर की स्मृति में श्रमिक पत्रकार संघ ,गोंदिया ने मनाया  पत्रकार दिवस                          दर्पणकार आचार्य बालशास्त्री जांभेकर  -  पत्रकार दिवस  के उपलक्ष्य में श्रमिक पत्रकार संघ ,गोंदिया के कार्यालय में सभी सदस्यों की उपस्थिति में 6 जनवरी 2021 , गुरूवार को   दर्पणकार बालशास्त्री जांभेकर के छायाचित्र को माल्यार्पण का कार्यक्रम दोपहर 2.00 बजे इंगले चौक स्थित कार्यालय मे आयोजित किया गया। इस अवसर पर श्रमिक पत्रकार संघ , के सचिव संजय राऊत ने संस्था की ओर से दर्पणकार बालशास्त्री जांभेकर के छायाचित्र  पर  माल्या अर्पण कर कार्यक्रम की शुरुवात की। इस अवसर पर वक्ताओं ने आचार्य  बालशास्त्री जांभेकर के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके संघर्ष को याद किया। व पत्रकारिता के बदलते  मूल्य पर विचार मंथन किया.                              इस अवसर पर  श्रमिक पत्रकार संघ के  सचिव संजय राऊत, विकास बोरकर, रवी सपाटे, हरीश मोटघरे, मोहन पवार,राकेश रामटेके, मुनेश्वर कुकडे, रुची, नवीन अग्रवाल,शाहिद पठाण, देवेंद्र बिसेन, बाळू माने, प्रमोद गुडधे,आकाश वालदे,साहिल बावडकर, खन्ना आदी पत्रकार बंधू उपस्थीत थे.

0
16550 views
  
1 shares