logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

डीएम ने किया चाकघाट बॉर्डर का निरीक्षण, प्रवासी श्रमिकों समेत अन्य लोगों की मदद करने के दिए निर्देश

प्रयागराज। जिलाधिकारी प्रयागराज भानु चंद्र गोस्वामी ने उत्तर प्रदेश-मध्य प्रदेश की सीमा पर स्थित चाकघाट बॉर्डर का निरीक्षण किया तथा उस ओर से आने वाले प्रवासी श्रमिकों व अन्य लोगों की नियमानुसार हर संभव सहायता करने के निर्देश दिए।

डीएम श्री गोस्वामी ने कहा कि, ‘सरकार द्वारा जारी संबंधित दिशानिर्देशों का सौ फीसदी अनुपालन करते हुए इन्हें इनके गंतव्य तक पहुंचाया जाए। इसके पहले इन सभी लोगों के लिए भोजन ,पानी आदि की समुचित व्यवस्था की जाए तथा सभी का मेडिकल चेकअप करा कर इन लोगों को इनके गंतव्य की ओर शीघ्र रवाना किया जाए।’

 उन्होंने बार्डर पर तैनात किए गए अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि, ‘आने वाले प्रवासी मजदूरों एवं अन्य लोगों की बिना थर्मल स्क्रीनिंग के आवाजाही की अनुमति नहीं होनी चाहिए। यहां पर एक डाॅक्टर्स की टीम लगाएं, जो कि बाहर से आने वाले लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग करें एवं इनको चेक पोस्ट पर ही खाने-पीने का इंतजाम किया जाए।’

उन्होंने कहा कि, ‘किसी भी हाल में कोई भी मजदूर पैदल व ट्रक आदि से यात्रा करता हुआ न दिखे। यथासम्भव बसों का इंतजाम कर प्रवासी मजदूरों को उनके गंतव्य स्थानों तक पहुंचाने की व्यवस्था की जाए।’

 उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों एवं पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि,  ‘आने वाले लोगों का एक रजिस्टर तैयार करें, जिसमें इनका पूरा विवरण साथ ही 15 दिन का ब्योरा अंकित किया जाए।’ 

उन्होंने बार्डर पर मौजूद लोगों से खाने, रहने इत्यादि के बारे में जानकारी ली तथा कहा कि, ‘किसी भी समस्या हेतु प्रशासन आप लोगो के साथ खड़ा है। आप लोगों को किसी भी प्रकार से भयभीत या आशंकित होने की जरूरत नहीं है।’

289
14934 views

Comment