logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

अज्ञात वाहन ने किसान को रौंदा, मौत

फ़तेहपुर । नहर किनारे बैठकर खेतों की रखवाली कर रहे किसान को गुरुवार की सुबह एक अज्ञात वाहन रौंदते हुए निकल गया। हादसे में उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के मुताबिक मलवां थाना क्षेत्र के रंजीतपुर गांव निवासी बिंदा प्रसाद का 40 वर्षीय पुत्र मानसिंह खेती किसानी कर परिवार का भरण पोषण करता था। बताया जा रहा है कि गुरुवार की सुबह गांव किनारे नहर पटरी पर बैठकर अपने सरसों के खेतों की रखवाली कर रहा था। तभी पीछे से आ रहा तेज़ रफ़्तार वाहन किसान को कुचलते हुए निकल गया। हादसे में किसान की मौके पर ही मौत हो गई। वही हादसा करने के बाद चालक वाहन समेत मौके से भाग गया। खेतों की ओर गए ग्रामीणों ने किसान को खून से लतफत देख इसकी जानकारी परिजनों को दी।

इसपर आनन फानन मौके पर पहुंचे परिजनों में शव देख कोहराम मच गया। उधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद सिंह ने बताया कि परिजनों ने अज्ञात वाहन से दुर्घटना होने की तहरीर दी है। जिसपर मुकदमा दर्ज कर चालक की तलाश की जा रही है।

1
17885 views

Comment