logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा जिला स्तरीय संविधान दिवस का आयोजन 26 को

कुरुद (धमतरी)। 26 नवंबर 2021 को भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के द्वारा संविधान दिवस भाजपा कार्यालय कुरुद में जिला स्तरीय मनाया जाएगा। यह संविधान दिवस पूरे जिला स्तर, मण्डल स्तर, बुथ स्तर में 26 नवम्बर से 6 दिसम्बर तक चलेगा।

इस कार्यक्रम में सविधान की स्थापना, सविधान का महत्व, बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर जी का जीवन परिचय, उनकी योगदान, आदि सभी विषयों पर चर्चा होगी, इस 26 नवम्बर को 12 बजे भाजपा कार्यालय कुरुद में मुख्य अतिथि अजय चंद्राकर पूर्व केबिनेट मंत्री वर्तमान विधायक कुरुद विधानसभा उपस्थित रहेगे।


यह कार्यक्रम अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष हरिशंकर सोनवानी के नेतृत्व में सम्पन्न होगा कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के समस्त कार्यकर्ताओं से उपस्थिति की अपील मंडल अध्यक्ष विक्रम सिंह बंजारे मंडल महामंत्री राहुल बांधेकर ने किया है।

8
14768 views

Comment