logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

नशीला पदार्थ रखने व बेचने के दो आरोपी गिरफ्तार, 170 ग्राम अफीम बरामद

कुरुक्षेत्र। एनसीबी यूनिट अंबाला ने अफीम की तस्करी करने के आरोप में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने विजय कुमार वासी शाहाबाद को गिरफ्तार करके उसके कब्जे से 170 ग्राम अफीम बरामद की।

वहीं आरोपी की निशानदेही पर पुलिस टीम ने नशीला पदार्थ सप्लायर नूर मोहम्मद वासी शाहाबाद को भी काबू कर लिया। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश करके के बाद जेल भेज दिया है।

0
17238 views

Comment