logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

कार से टकराकर बाइक, चालक की मौत

जींद :बाईपास पर दादी सतीरानी संपर्क सड़क मार्ग के समीप एक कार ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार की मौत हो गई। न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी निवासी नाजर सिंह ने बताया कि उसका पिता बलविंद्र सिंह बाइक पर सफीदों से असंध जा रहा था। बीच रास्ते में एक कार चालक ने कार से उसके पिता की बाइक को टक्कर मार दी। इसमें उसका पिता बुरी तरह से घायल हो गया।

उनके नागरिक अस्पताल सफीदों में लगाया गया जहां चिकित्सकों ने उसके पिता को मृत घोषित कर दिया। कार चालक मौके पर ही कार छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। वहीं कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

6
14676 views

Comment