logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सड़क दुर्घटना में युवक की मौत


सोयत कला। कल शाम 4:00 बजे सुसनेर से सोयत के बीच अमरकोट के नजदीक घुमावदार मोड़ पर आगर से आ रहे युवक दिनेश कुमार माली आयु 25 वर्ष को अज्ञात वाहन द्वारा टक्कर मारने से घटनास्थल पर ही  उसकी दर्दनाक मौत हो गई ।

दिनेश कुमार माली सोयत कला के एक होनहार युवक थे जिन्होंने विषम परिस्थितियों से लड़ते हुए आगे बढ़े एवं अपनी पढ़ाई के साथ साथ नगर के सैकड़ों युवकों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

दिनेश कुमार माली के माता पिता आज भी साग सब्जी बेचकर अपना भरण पोषण करते हैं। गत वर्ष ही दिनेश कुमार माली का विवाह हुआ था एवं कुछ समय पहले ही दिनेश कुमार की शासकीय नियुक्ति हुई थी आज ऐसे होनहार युवक का चला जाना बहुत ही दुखदाई है।

उज्जैन से झालावाड़ नेशनल हाईवे 552 जो निर्माण हो रहा है। उसके लिए क्षेत्र के लोगों ने पहले भी आवाज उठाई थी कि इस हाइवे के घुमावदार रोड को सीधा किया जाए लेकिन एनएच के किसी अधिकारी ने इस और संज्ञान नहीं लिया।

इससे पूर्व भी इसी हाईवे पर से सैकड़ों युवक इन घुमावदार रोड के कारण अपनी जान दे चुके हैं अभी निर्माणाधीन रोड यदि सीधा नहीं हुआ तो आने वाले भविष्य में भी कई लोग अपने प्राणों की आहुति इसी प्रकार देते रहेंगे। संबंधित विभाग अधिकारी इस विकराल समस्या के समाधान हेतु संज्ञान ले ऐसी मांग क्षेत्रवासियों द्वारा पहले भी की गई है एवं क्षेत्र की जनता पुनः मांग करती है।

75
19932 views
95 shares

Comment