logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

टीकाकरण महाअभियान में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई

कोविड -19 टीकाकरण अभियान के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पवन जैन द्वारा करैरा विकासखंड के टीकाकरण केन्द्र रामपुर टपरिया अमोला में निरीक्षण के दौरान टीकाकरण केन्द्र पर स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं आशा आदि को प्राप्त लक्ष्य को पूर्ण करने हेतु सुझाव देकर ग्राम रामपुर टपरिया के खाधान्न वितरण केन्द्र पर उपस्थित जनों को टीकाकरण लगवाने हेतु टीकाकरण दल को निर्देश देकर टीकाकरण कार्य कराया गया।

उप स्वास्थ्य केन्द्र राजगढ पर पदस्थ महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता श्रीमती ममता ठाकुर, सीएचओ श्रीमती रंजना जाटव उप स्वास्थ्य केन्द्र एवं ग्राम में उपस्थित नहीं थीं और उप स्वास्थ्य केन्द्र बंद था। इसके उपरांत राजगढ उप स्वा. केन्द्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम उडवाहा में निरीक्षण किया। डॉ पवन जैन द्वारा ग्राम का भ्रमण कर ग्रामवासियों से टीकाकरण कार्य एवं अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में जानकारी लेने पर पाया गया कि ग्राम उडवाहा में द्वितीय डोज हेतु आशा कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सीएचओ एवं एएनएम द्वारा पूर्व से एवं टीकाकरण दिवस के दिन भी संपर्क नहीं किया गया। साथ ही बच्चों की माताओं के टीकाकरण एवं बच्चों के टीकाकरण की भी जानकारी ली गई। जिसमें बताया गया कि विगत 05 माह से ग्राम में टीकाकरण कार्य नहीं हुआ है। इस लापरवाही पर सेक्टर प्रभारी डॉ. देवेन्द्र खरे को चेतावनी पत्र जारी किया गयाहै। उप स्वास्थ्य केन्द्र राजगढ पर पदस्थ महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता श्रीमती ममता ठाकुर को कार्य में लापरवाही एवं कर्तव्यनिष्ठ ना होने के कारण निलंबित किया गया है। श्रीमती रंजना जाटव सीएचओ को उप स्वा. केन्द्र राजगढ़ से हटाकर अन्यत्र पदस्थ किया जाकर 07 दिवस का वेतन काटने की कार्यवाही की गई। ग्राम उडवाहा की आशा कार्यकर्ताओं को कार्य में लापरवाही बरतने के कारण चेतावनी पत्र जारी किए गये हैं।

154
16596 views

Comment