logo

सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से फैली गंदगी, शहरवासियों को संक्रामक बीमारी का सता रहा खौफ

फ़तेहपुर । 22 अक्टूबर को भाजपा नेता से सपा नेता/पालिका चेयरमैन प्रतिनिधि से हुई मारपीट के बाद विभागीय कार्य नगर पालिका अध्यक्ष के आवास गए लिपिक के साथ बदसलूकी करते हुए हिरासत में लेकर मारपीट कर दी थी।

इससे उसकी हालत बिगड़ गई। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल से कानपुर के लिए रेफर कर दिया गया। इससे नाराज सफाई कर्मचारियों ने कार्य का बहिष्कार कर मंगलवार को पालिका परिसर में हड़ताल कर दी थी। धरना दूसरे दिन बुधवार को भी निरंतर जारी रहा। इससे पूरे शहर की सफाई व्यवस्था लड़खड़ा गई है।

मार्गो पर फैली गंदगी व नाला-नालियों में पटी गंदगी से जलभराव के चलते मच्छरों का प्रकोप तेजी से बढ़ने के साथ लोगों में संक्रामक बीमारी का खतरा मंडरा रहा है। जिससे शहरवासी परेशान है।

शहर में डोर टू डोर कूड़ा उठाने वाले सफाई कर्मचारियों ने कोतवाली पुलिस द्वारा लिपिक मोहम्मद आकिब के साथ बदसलूकी कर मारपीट किये जाने से हालत बिगड़ती देख कार्य बहिष्कार कर सोमवार को हड़ताल पर चले गए हैं। धरने पर बैठे पालिका परिसर में कर्मचारियों ने कहा कि जबतक लिपिक मोहम्मद आकिब को न्याय नही मिलेगा तबतक वह धरने पर बैठे रहेंगे। सफाई कर्मियों की हड़ताल के चलते नगर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह से धड़ाम हो गई है। आलम यह है कि मार्गों पर जगह-जगह गंदगी के ढेर लग गए हैं। नाले-नालियों की भी सफाई ना होने के कारण उन में गंदगी पटी हुई है। शहर के मुख्य स्थान पीलू तले चौराहा, बिंदकी बस स्टॉप, वर्मा चौराहा, ज्वालागंज बस स्टॉप, पथरकटा चौराहा, पटेलनगर चौराहा व शादीपुर चौराहा समेत शहर के दर्जनों स्थान गंदगी से पटे पड़े है। जिससे मच्छरों का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के कारण लड़खड़ाई सफाई व्यवस्था फिलहाल अभी दुरुस्त होती नही दिखाई दे रही है। जिससे शहरवासियों को गंदगी से होने वाली संक्रामक बीमारी का भय सता रहा है।

अधिशाषी अधिकारी मीरा सिंह ने बताया कि, पालिका के सफाई कर्मी कार्य का बहिष्कार कर धरने पर बैठे हैं। उन्होंने बताया कि शहर की साफ सफाई के लिए संविदा कर्मियों को लगाया गया है।

2
14648 views