logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

नौकरी लगवाने के नाम पर धोखाधड़ी का आरोपी गिरफ्तार

कैथल। पुलिस ने नौकरी के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय से दो दिन के रिमांड पर लिया है।

एसपी लोकेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने सिरसाल निवासी मीना की शिकायत पर केस दर्ज किया था। जिसमें उसने बताया था कि अक्तूबर 2019 दौरान उसे उसकी एक सहेली ने बताया कि राजेंद्र नाम का एक व्यक्ति पैसे लेकर नौकरी लगवाता है।

उसकी उक्त व्यक्ति राजेंद्र से मुलाकात हुई, जिसके साथ उसकी टैक्स विभाग में क्लर्क के पद पर नौकरी लगवाने के लिए 6 लाख रुपये में बात तय हुई। जो आधे रुपये पहले तथा आधे नौकरी लगवाने के बाद देने थे।

6
16669 views

Comment