logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पुलिस ने चार लोगों को शांति भंग करने में पकड़ा

 कालपी (जालौन)। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बैरई में दो पक्षों में विवाद हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने चार लोगों को गिरफ्तार कर के शांति भंग के तहत चालान कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त गांव में हबीब के घर में वैवाहिक कार्यक्रम था। आरोप है कि बिपक्षी आरोपियों गफ्फार के पक्ष के लोगों ने पुरानी रंजिश को लेकर हमला कर दिया तथा पत्थरबाजी करके घर का सामान तोड़ दिया।

इस सम्बन्ध में हबीब की ओर से पुलिस को सूचना दी गई।डायल 112 पुलिस टीम तथा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह ने मौके का जायजा लिया।

पुलिस ने उक्त प्रकरण में आरोपियों हबीब, समीर, गफ्फार तथा इसरार को पकड़ लिया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक पिछले महीने ही दोनों पक्षों में विवाद हो गया था। पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हुआ था।

183
17615 views

Comment