logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

21 साल के लड़के ने 17 राज्यों के 159 ग्राहकों से की तीन करोड़ की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

21 साल के लड़के ने 17 राज्यों के 159 ग्राहकों से करी 3 करोड़ की ठगी आरोपी गिरफ्तार

अजमेर। सोशल मीडिया पर आईफोन के लुभावने ऑफर देकर ऑनलाइन धोखाधड़ी करने वाले अंतरराज्यीय आरोपी को अजमेर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। 

 
आरोपी ने देश के 17 राज्यों के 159 ग्राहकों के साथ धोखाधड़ी की वारदात करना कबूल किया है। राजस्थान के जयपुर, चित्तौड़गढ़, सिरोही, जोधपुर में करीब 13, आध्रप्रदेश में 6, मध्यप्रदेश में 7, झारखण्ड में 5 , हरियाणा में 13, तेलंगाना में 14 , दिल्ली में 11 , उत्तर प्रदेश में 23, महाराष्ट्र में 14 , कनार्टक में 10 , पंजाब में 11 , पश्चिम बंगाल में 5 हिमाचल प्रदेश में 5 , उडीसा में 7, गुजरात में 9 , बिहार में 3, केरल में 3 वारदात अंजाम दी।
SP विकास शर्मा ने बताया कि 13 सितम्बर को अजमेर के प्रताप नगर निवासी विजयजीत वर्मा ने अलवर गेट थाने में रिपोर्ट देकर बताया कि उसने ओएलएक्स कम्पनी के मोबाइल नम्बर पर आईफोन 11 प्रो 7 नवम्बर को बुक कराया। जिसकी कीमत 20 हजार रुपए बताई। इसका पार्सल लेने के लिए आई.एल. फर्नीचर मेयो लिंक रोड पर बुलाया गया। पार्सल घर पर लाकर खाेला तो उसमें एक कार्बन का छोटा फोन और एक ईयर फोन का खाली डिब्बा निकला। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू करी। 
पुलिस ने घटनास्थल के आस पास लगे सीसीटीवी फुटेज देखे तथा परिवादी को प्राप्त डिलीवरी बैग पर लगे बार कोड से पता किया। ऑर्डर एक्सप्रेस बीस कम्पनी के माध्यम से डिलीवरी होना पाया गया। जिस पर एक्सप्रेस बीस कम्पनी के प्रबंधक व कर्मचारियों से पूछताछ की। पार्सल कुड़ी भगतासनी जोधपुर से पैकिंग होकर आना मिला। पुलिस ने जांच की तो सामने आया कि भरत वैष्णव द्वारा पैकिंग कर ऑर्डर अनुसार आईफोन की डिलीवरी करने का पता चला। पुलिस ने उसे पकड़ा। आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
आरोपी भरत ने पूछताछ में बताया कि वह ग्राहकों को विभिन्न कंपनियों के जरिए लुभावने ऑफर देकर ऑर्ड लेता है। फिर ग्राहकों को आईफोन नहीं भेजकर उसकी जगह डेमेज मोबाइल व खाली बॉक्स भेज देता था। ग्राहक द्वारा माल की शिकायत करने पर गुमराह करता था।
आरोपी भरत वैष्णव (21) मूल रूप से रियांबड़ी, पादूकलां-नागौर का रहने वाला है। हाल में कुड़ी भगतासनी, हाउसिंग बोर्ड जोधपुर में रह रहा था। जो एक ग्राहक से बीस हजार की ठगी करता है। जो अब तक 159 ग्राहकों के साथ करीब तीन करोड़ की ठगी कर चुका। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

125
20731 views
8 shares

Comment