logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

गृहस्थ संत देव प्रभाकर शास्त्री ‘दद्दा’ का निधन

सागर। परम पूज्य संत पंडित देव प्रभाकर शास्त्री दद्दा जी का आज  कटनी स्थित उनके आश्रम ‘दद्दा धाम’ में निधन हो गया वह लीवर और किडनी की बीमारी से ग्रस्त थे। कल विशेष विमान के द्वारा उन्हें दिल्ली से कटनी लाया गया था। उनका इलाज दिल्ली में चल रहा था।

गौरतलब है कि गृहस्थ संत पंडित देव प्रभाकर शास्त्री ‘दद्दा’ की बीते कुछ दिनों से हालत गंभीर चल रही थी। उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट दिया गया था।

दद्दा जी को हल्का पैरालिसिस अटैक आने पर दिल्ली में भर्ती किया गया था। शनिवार की शाम उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इसके बाद उन्हें एयर एंबुलेंस के माध्यम से जबलपुर और फिर कटनी में स्थित दद्दा धाम उनके आश्रम लाया गया था। रविवार देर शाम उनका निधन हो गया। 

बीते 29 मार्च को दद्दा जी की पत्नी का परलोकगमन हो गया था। देव प्रभाकर शास्त्री ‘दद्दा’ फिल्म अभिनेता आशुतोष राणा, राजपाल यादव, मध्य प्रदेश पूर्व गृह मंत्री भूपेंद्र सिंह, पूर्व मंत्री संजय पाठक, जबलपुर विधायक अशोक रोहाणी, कांग्रेस के पूर्व गृह मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय,  मध्य प्रदेश के मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं बहुत सी जानी मानी हस्तियों के गुरु थे।

257
15284 views

Comment