logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सादुल्लाह नगर इलाके में दुकान में हुई हजारों रुपये की चोरी का खुलासा, अभियुक्त गिरफ्तार

बलरामपुर। पुलिस ने थाना सादुल्लाहनगर क्षेत्र में दुकान का ताला तोड़कर किए गए हजारों रुपये का माल चोरी के माामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी का माल व नकदी बरामद की है। 

थाना सादुल्लाह नगर इलाके में गत सात मई को श्याम लाल मौर्य पुत्र जोखू मौर्य ग्राम रामपुर अरना ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दुकान का ताला तोड़कर हजारों रुपये के सामान समेत गल्ले में रखा हुआ ₹5000  चोरों द्वारा चुरा लिया गया है तथा आसपास के कई दुकानों में चोरी की घटना हुई है।
    
’घटना के अनावरण हेतु पुलिस अधीक्षक श्री देव रंजन वर्मा के निर्देशन अपर पुलिस अधीक्षक  अरविन्द मिश्र के पर्यवेक्षण’ में थाना सादुल्लानगर द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु प्रयास किया जा रहा था।

      ’विवेचना से अभियुक्त रफीउल्लाह उर्फ सोनू पुत्र अब्दुल्ला निवासी कोल्हई गरीब थाना खोडारे जिला गोंडा का नाम प्रकाश में आया’ मुखबिर की सूचना पर  रफीउल्लाह उर्फ सोनू को कोटवा दरगाह मोड से समय करीब साढ़े आठ बजे गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उसके ’कब्जे से चोरी किया गया माल, नकदी ₹5910 व सैमसग मोबाइल तथा ताला तोड़ने का उपकरण व साईकिल बरामद’ की है।

267
15311 views

Comment