logo

सुल्तानपुर ग्राम मे संपन्न हुई ग्राम चौपाल

रानीमऊ (अयोध्या)।  गरीबो को उनका हक़ और सम्मान दिलाना सरकार की प्राथमिकता है। हर घर को आवास, शौचालय और किसान सम्मान निधि देने के बाद सरकार हर घर को स्वच्छ जल देने की ब्यवस्था करने जा रही है।

आगामी दिनों मे प्रत्येक घर को टोटी के द्वारा शुद्ध पानी उपलब्ध कराया जायेगा यह बाते रुदौली विधायक रामचंद्र यादव ने सभा को सम्बोधित करते हुए सुल्तानपुर में कही।

विधायक ने बताया कि सुल्तानपुर ग्राम अंतर्गत भोरया नाला पर पुल और चकपुरवा से सुल्तानपुर तक सड़क बन चुकी है। इसके अतिरिक्त सुल्तानपुर से लोनियनपुरवा तक सड़क डामरीकरण का काम प्रगति पर है।

जिला मंत्री धर्मेन्द्र सिंह और सुल्तानपुरवासियों  की मांग पर कल्याणी नदी पर पुल बनवाने की प्रक्रिया शीघ्र प्रारम्भ की जाएगी। पुल बनने से सुल्तानपुर से रामसनेहीघाट की दूरी कम हो जाएगी। कार्यक्रम जिला मंत्री धर्मेन्द्र सिंह के संयोजन में भव्य रूप मे संपन्न हुआ।

लोक गायक शंकर यादव की टीम ने मनमोहक गीत प्रस्तुत किया। आज के कार्यक्रम मे संतोष जायसवाल, *राम प्रेस यादव पूर्व जिला मंत्री,* मण्डल अध्यक्ष संतोष मिश्रा, पिंकी यादव अध्यक्ष महिला मोर्चा, करिया शुक्ला, प्रधान राजेश यादव, प्रधान प्रतिनिधि सुरेश मिश्रा, प्रधान रामबरन चौहान, बिकास यादव, निर्मल शर्मा, अखिलेश रावत, हरिशंकर यादव, मनमोहन पाण्डेय, प्रधान प्रतिनिधि भानू यादव, अम्बिका रावत, प्रमुख प्रतिनिधि पवन सिंह, बब्बन शुक्ला, भास्कर दास, अम्बिका रावत सहित पार्टी के पदाधिकारी उपस्थित थे

1
14667 views
  
2 shares