logo

मिशन शक्ति अभियान के तहत प्राथमिक विद्यालय- नगला खेरा में शिक्षकों ने बनाया एक दिन की प्रधानाध्यापिका

सौंख - मिशन शक्ति अभियान के तहत क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय नगला खेरा में कक्षा पांच की छात्रा काजल कुमारी ने एक दिन के लिए प्रधानाध्यापिका के रूप में कार्य किया। प्रार्थना सभा, पीटी सेशन, मिड डे मील वितरण,स्मार्ट क्लास की व्यवस्थाओं से लेकर विद्यालय अवकाश तक, विद्यालय संचालन का दायित्व प्रधानाध्यापिका के रूप में छात्रा द्वारा बखूबी निभाया गया।

काजल कुमारी ने बच्चों को नियमित स्कूल आने के लिए प्रेरित किया। काजल कुमारी ने प्रार्थना सभा में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्हें नियमित एवं समय से विद्यालय पहुंचने के लिए प्रेरित किया।

विद्यार्थियों को खुद स्वच्छ रहकर विद्यालय को भी स्वच्छ बनाने को कहा। मिशन शक्ति अभियान के तहत विद्यालय के प्रधानाध्यापक कुँवरजी सोगरवाल ,साधना अग्रवाल स०अ०, वेदवीर सिंह शि०मित्र , पुष्पा देवी शि०मित्र, की ओर से यह नवाचार किया गया, जिससे विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता का विकास हो, और विद्यालय के प्रति अपने दायित्वों  का निर्वहन करने के लिए प्रेरित हो। पढ़ाई में अच्छी है काजल कुमारी और बहुत सक्रिय रहती है।

विद्यालय की पाठ्य सहगामी गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती है। इसलिए प्रधानाध्यापक कुँवरजी सोगरवाल की ओर से काजल कुमारी को प्रधानाध्यापिका बनाया गया।

काजल कुमारी ने प्रार्थना सभा को संबोधित करने के साथ-साथ , विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों की निगरानी की।

काजल कुमारी ने गुरुजनों का जताया आभार

प्रधानाध्यापक की कुर्सी पर बैठने के बाद काजल कुमारी ,अपने गुरुजनों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने प्रधानाध्यापिका के रूप में विद्यालय को कोरोना नियमो का पालन करते हुए संचालित किया। पूरे दिन विद्यालय की गतिविधियों की निगरानी की।

उन्होंने कहा कि प्रधानाध्यापिका का दायित्व संभाल कर बेहद खुश हूं। कभी सपने में भी नहीं सोचा था। अब शिक्षिका बनने की ख्वाहिश है। इसे सच करने के लिए कड़ी मेहनत करूंगी।

प्रधानाध्यापक कुँवरजी सोगरवाल ने बताया कि, शासन की महत्वाकांक्षी योजना मिशन शक्ति को मूर्त रूप देने के लिए एवं बालिकाओं का मनोबल बढ़ाने लिए यह नवाचार किया।

काजल कुमारी को देखकर बाकी बालिकाएं भी उत्साहित हुई। कुछ और बालिकाओं ने भी इच्छा जताई है। जल्द उन्हें भी मौका दिया जाएगा। एकेडमिक रिसोर्स पर्सन अविनाश शुक्ला जी ने कहा कि इस प्रकार के कार्य कलापो से मिशन शक्ति का उद्देश्य ,नारी उत्थान एवं महिला सशक्तिकरण आदि को एक नई दिशा मिलती है। हमारे समाज को आज कल ऐसे बदलाव की आवश्यकता है। प्रधानाध्यापक कुँवरजी सोगरवाल द्वारा किए गए नवाचार से शासन की महत्वाकांक्षी योजना ,मिशन शक्ति अभियान को एक नया मुकाम हासिल होगा।

56
14646 views
  
43 shares