logo

देर रात गिरिराज जी पहुँचे राजस्थान के मुख्यमंत्री के सुपुत्र वैभव गहलौत

वैभव  ने सपरिवार गिरिराज जी की पूजा कर मांगी मनौती

गोवर्धन (मथुरा)। अपने प्रभु गिरिराज जी का दर्शन की लालसा लिए मध्यरात्रि को राजस्थान के मुख्यमंत्री वैभव गहलोत बरसाना, वृंदावन दर्शन कर सपरिवार श्री धाम गोवर्धन पहुंचे। पहुचते ही गिरिराज तलहटी गोवर्धन के दानघाटी मंदिर पर दर्शन किये। सुबह मानसी गंगा मुकुटमुखारबिंद मन्दिर दूध चढाकर पूजा अर्चना की।

तीर्थपुरोहित पंo मनोज पाठक के द्वारा विधि विधान से मंत्रोच्चारण कर पूजा कराई। उनके साथ जयपुर से ललित शुक्ला, सुनील पाठक, अभिषेक पाठक, विवेक पाठक व अन्य लोग भी शामिल हुए। उन्होंने मानसी गंगा में आचमन के बाद विधि-विधान से मंत्रोच्चारणों के बीच गिरिराज जी का पंचामृत व दूध से अभिषेक किया।

तदुपरांत गिरिराज जी के श्रृंगार, फूल बंगला व छप्पन भोग के दर्शन किये। गिरिराज पूजा कर पैदल परिक्रमा प्रारम्भ की। उन्होंने अपनी यात्रा को धार्मिक बताया और गिरिराज जी की श्रंगारम्य अद्भुत छवि के दर्शन कर भावविभोर दिखाई दिये।

मन्दिर सेवायतों ने उनका स्वागत शाॅल दुपट्टा व छप्पन भोग की डलिया देकर किया। परिक्रमा पूर्ण कर अपने तीर्थ पुरोहित रामभरोसी पाठक के निवास पर जाकर आशीर्वाद ले, दक्षिणा दे विदाई ली।

119
14650 views
  
57 shares