logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

दलसिंहसराय के एसडीओ विष्णुदेव मंडल का स्थानांतरण, ज्ञानेंद्र नए एसडीओ

दलसिंह सराय (समस्तीपुर)। दलसिंहसराय के एसडीओ विष्णुदेव मंडल का स्थानांतरण कर दिया गया है उनके स्थान पर अब दलसिंहसराय के निवर्तमान डीसीएलआर ज्ञानेन्द्र कुमार नए एसडीओ होंगे।  

निवर्तमान एसडीओ श्री मंडल को पिछड़ा वर्ग अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, पटना का विशेष कार्य पदाधिकारी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा उन्हें बिहार राज्य अनुसूचित जाति का विशेष कार्य पदाधिकारी का प्रभार दिया गया है।
पटना से मिली खबर के मुताबिक, ‘सरकार की ओर से एक नई अधिसूचना जारी की गई है। इस नए नोटिफिकेशन के मुताबिक बिहार में 12 बीएएस अफसरों का ट्रांसफर किया गया है। इनमें 6 अनुमंडलों के एसडीएम भी शामिल हैं।

सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, ‘पूर्वी चंपारण जिले के पकड़ीदयाल एसडीओ मेघावी, रक्सौल एसडीओ अमित कुमार, समस्तीपुर के दलसिंहसराय एसडीएम विष्णुदेव मंडल, अररिया के एसडीओ रोजी कुमारी, गया एसडीओ सतेंद्र प्रसाद और सीवान एसडीएम संजीव कुमार का स्थानांतरण किया गया है।

दलसिंहसराय के निवर्तमान एसडीओ विष्णुदेव मंडल ने अपने स्थानांतरण पर कहा कि, ‘पदाधिकारी अपने कर्तव्य की बदौलत क्षेत्र में अपनी पहचान बनाते हैं। सेवा काल के दौरान ट्रांसफर पोस्टिंग की प्रक्रिया लगी रहती है। निष्ठा व सेवाभाव से जनता की मदद कर पदाधिकारी जनता के बीच प्रतिष्ठा का पात्र बना रहता है।’

विष्णुदेव मंडल के स्थानांतरण पर क्षेत्र की जनता ने उनके कार्यकाल की प्रशंसा करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

285
15239 views

Comment