logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

औरैया कोतवाली क्षेत्र में ट्राला पलटने से 24 मजदूराें की मौत, 38 घायल

औरैया। जिले में फरीदाबाद एवं दिल्ली से आधा सैकड़ा से अधिक प्रवासी श्रमिकों को ले जा रहा ट्राला पलट जाने से उस पर सवार 24 श्रमिकों की मौत हो गई। करीब 38 घायल मजदूरों को औरैया के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है,  जबकि 15 अन्य को हालत नाजुक होने पर सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी रेफर कर दिया गया। 

बताया गया है कि नेशनल हाईवे पर एक ढाबे के पास खड़ी डीसीएम में टकराने से ट्रॉला अनियंत्रित होकर पलटा। ट्राला में में आटा की बोरियां भरी हुई थीं, जबकि श्रमिक इन बोरियों के ऊपर बैठे हुए थे। हादसे में ज्यादातर श्रमिक इन बोरियों में दब गए, जब तक उन्हें निकाला गया। इनमें से कई दम तोड़ चुके थे। कुछ मजदूरों ने जिला अस्पताल पहुंचते-पहुंचते दम तोड़ दिया। 

जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने बताया कि, ‘राजस्थान के नंबर वाले ट्रॉला पर सवार अधिकतर लोग झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल और कुछ यूपी के रहने वाले थे। फिलहाल पुलिस और स्वास्थ्य विभाग मिलकर बचाव व राहत कार्य में लगे हुए हैं। घटना लगभग 3.30 बजे की है।

284
15030 views

Comment