logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मुख्यमंत्री के गृह जिला में जातिवाद, महिला के अंतिम संस्कार को नहीं खोला श्मशानघाट

मंडी। कोरोना संकट के बीच मानवता को शर्मसार करने वाला का एक मामला सामने आया है। मुख्यमंत्री के गृह जिला मंडी के जोगिंद्रनगर में त्रिवेणी महादेव मंदिर के पास श्मशानघाट में एक निम्न जाति की महिला के शव के अंतिम संस्कार में जातिवाद का मामला सामने आया है। मृतक महिला के परिजनों ने पंचायत प्रतिनिधियों पर दाह संस्कार के लिए श्मशानघाट का ताला खोलने से इंकार करने का आरोप लगाया है।

जानकारी के अनुसार दूसरे विश्व युद्ध में भारतीय सेना के सिपाही रहे लडभड़ोल की उटपुर पंचायत के टिहू राम की पत्नी शिब्जू देवी का शुक्रवार को स्वर्गवास हो गया। जब परिजन मृतका का दाह संस्कार करने गए तो उन्हें श्मशानघाट के गेट पर ताला लगा मिला। उन्होंने जब वार्ड मैंबर को फोन किया तो उसने उन्हें वहां पर अंतिम संस्कार करने से इंकार कर दिया। परिजनों का कहना है कि, ‘मंदिर कमेटी के प्रधान से लेकर पुलिस, तहसीलदार, पंचायत प्रधान व उपप्रधान को कई बार फोन किए गए, लेकिन उनकी कहीं कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके चलते काफी समय तक परिजनों सहित लोग शव के साथ श्मशानघाट के बाहर बैठे रहे।

इसके बाद मृतका के पोते रमन सांख्यान ने इस घटना को फेसबुक पर लाइव किया तो कई घंटे बीत जाने के बाद पुलिस अधिकारियों की नींद टूटी और उन्होंने आकर श्मशानघाट का ताला तुड़वाया। तदुपरान्त मृतका का अंतिम संस्कार करवाया। साथ ही भरोसा दिलवाया कि आगे से ऐसा नहीं होगा, लेकिन सवाल यह उठता है कि इस तरह की घटनाएं कब रुकेंगी।

290
14930 views

Comment