logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

भिलाई में रेलवे टीटीई से मारपीट का आरोपी गिरफ्तार

भिलाई. रेलवे अधिकारी से मारपीट के मामले में भिलाई पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। चौहान टाउन सोसाइटी के अध्यक्ष संतोष कुमार झा को मारपीट के आरोप में पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस ने बताया कि कॉलोनी में रहने वाले रेलवे अधिकारी केएसआर अंजेनेलू के घर में घुसकर निर्दयता पूर्वक हॉकी से ताबड़तोड़ हमला कर उसका पैर तोड़ दिया। जिस वक्त आरोपी ने हमला किया उस वक्त रेलवे टीटीई अंजेनेलू अपने घर की बालकनी में बैठकर चाय पी रहा था।

रेलवे टीटी को पीटा 
सूचना पर पुलिस पहुंची और घायल अंजेनेलू को हाइट हॉस्पिटल में भर्ती कराया। पुलिस ने आरोपी सोसाइटी अध्यक्ष संतोष झा के खिलाफ धारा 294, 325, 452, 506, 34 के तहत प्रकरण दर्ज किया है। घटना गुरुवार को दोपहर 3.30 बजे की है। स्मृति नगर चौकी प्रभारी प्रमोद श्रीवास्तव ने बताया कि चौहान टाउन एच/2 फ्लैट-10 निवासी केएसआर अंजेनेलू रेलवे में टीटी है।

284
14884 views

Comment