logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

रेल रोको आंदोलन में प्रदेश सचिव दिनेश कुमार दुबे हुए हाउस अरेस्ट उप जिला मजिस्ट्रेट ने लिया ज्ञापन

 रुदौली(अयोध्या)। भारतीय किसान यूनियन व संयुक्त किसान मोर्चा के रेल रोको आंदोलन के आह्वाहन पर एक दिन पूर्व से ही घर ही पर नजरबंद बनाए गए भारतीय किसान यूनियन प्रदेश सचिव दिनेश कुमार दुबे के घर पर प्रशासन के आला अफसर पहुंचकर ज्ञापन लेकर कार्यकर्ताओं के आक्रोश को शांत कराया। ।
क्षेत्र के किसान अपने नेता को घर में नजरबंद होने की खबर सुनकर उनके ही घर पर रात से ही किसान व कार्यकर्ता लोग पहुंचना शुरू कर दिए थे।

किसानों के आक्रोश को देखते हुए श्री दुबे के घर पर भारी फोर्स लगा दी गई थी। सोमवार की सुबह कुछ किसान कार्यकर्ता पटरंगा रेलवे स्टेशन पर पहुंचे ही थे कि उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया और उन्हें श्री दुबे के आवास पर लाकर छोड़ दिया गया।

इस दौरान उप जिला अधिकारी रुदौली स्वप्निल यादव व थानाध्यक्ष पटरंगा विवेक कुमार सिंह भी अन्य फोर्स के साथ उनके आवास पर पहुंचे जहां उन्हें किसानों के आक्रोश का सामना करना पड़ा।

प्रदेश सचिव दिनेश कुमार दुबे ने कहा कि जब जब किसानों से सरकार घबराती है तब तब जवानों को हम किसानों के बीच लाकर खड़ा कर देती है। हर आंदोलन की तरह रोज रोज नजर बंद करके यहां हमको कब तक रोककर रखेगी

हम संघर्ष करके आगे जाएंगे और रेल रोको कार्यक्रम को सफल बनाएंगे इस दौरान तीनों काले कानून की वापसी एमएसपी पर गारंटी, खीरी जिले में हुई घटना में मंत्री की बर्खास्तगी सहित राष्ट्रपति को संबोधित 11 सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम रुदौली स्वप्निल यादव को सौंपा गया।

।इस दौरान लक्ष्मीकांत तिवारी देव शरण कमल तिवारी मोहम्मद राशिद खान महादेव यादव गुड्डू साहनी मालती देवी ललित वर्मा त्रिभुवन अरविंद शिव मोहन सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं का जमावड़ा उनके आवास पर पूरे दिन लगा रहा।

136
31748 views

Comment