logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

स्वच्छताग्राही संघ त्योंथर के द्वारा विधानसभा अध्यक्ष को सौंपा गया ज्ञापन

त्योंथर(रीवा)।  स्वच्छताग्राही संघ त्योंथर के द्वारा विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम को ज्ञापन सौंपा गया। एस बी एम जिला अध्यक्ष पारस मिश्रा एवं त्योंथर एस बी एम अध्यक्ष आलोक मिश्रा एवं सभी स्वच्छताग्राही साथियों द्वारा विधानसभा अध्यक्ष  को ज्ञापन सौंपा गया है।

विधानसभाध्यक्ष  गिरीश गौतम जी द्वारा बताया गया है कि आप लोग अपने बच्चे निस्ठा भाव से आप लोग अपना काम करिए और मैं आपलोगों पर विशेष ध्यान दूंगा और मैं मुख्यमंत्री जी से भी इस पर चर्चा करुंगा और आप लोग हमारे मध्य प्रदेश को स्वच्छ बनाने में आप लोगों ने अहम भूमिका निभाई है और स्वच्छता सब को अपनाना है। और आप लोगों की समस्या जो है वो हमारी भी समस्या है और मैं इसके लिए हर संभव प्रयास करूंगा और आप लोगों के लिए जो भी करना पड़े हम हर सम्भव प्रयास करुंगा और आप लोगों ने कोविड 19 में भी ग्राम पंचायतों में स्वच्छता दूत के रूप में आप लोगों ने अहम भूमिका निभाई है और आप सभी स्वच्छताग्राही कर्मचारियों द्वारा घर घर जाकर मास्क , साबुन, सैनिटाइजर,आदि वितरण किया गया था उसमें आप लोगों ने अहम भूमिका निभाई है और इस समय भी आप लोगों ने टीकाकरण अभियान में भी आप लोगों ने भी अहम भूमिका निभाई है ।

इसके लिए मैं सभी स्वच्छताग्राहियों को बधाई देता हूं और मैं यह उम्मीद करता हूं कि आप इसी तरह से कार्य करते रहेंगे और मैं हमेशा आप लोगों के साथ हूं ।

21
17991 views
3 shares

Comment