logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

कांग्रेस पार्टी के पक्ष को मजबूत करने की दिशा में करीब 17,18 पोलिंग के कार्यकर्ताओं ने की बैठक

रीवा। सतना जिले के रैगांव विधानसभा क्षेत्र में जो उप चुनाव हो रहा है। उसमें मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री अखिल भारतीय कांग्रेस कार्य समिति के सदस्य श्री राजेन्द्र मिश्र जी ने कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी के पक्ष को मजबूत करने की दिशा में आज तकरीबन 17 18 पोलिंग के कार्यकर्ताओं की एक बैठक आयोजित की।

इसमें प्रमुख रूप से भूमिका हर मंडलम के कार्यकर्ता एकत्रित हुए श्री मिश्र जी ने चुनावी परिस्थितियों का जायजा लिया। विभिन्न जाति समूह के लोगों से चर्चाएं की और 19 तारीख को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री  कमलनाथ का जो कार्यक्रम सिंहपुर में महती आम सभा को संबोधित करने का है, उसकी रूपरेखा पर चर्चा की।

इस आमसभा को ऐतिहासिक आमसभा बनाने के साथ ही साथ इस समय महिलाएं जो विशेष रूप से पीड़ित है महंगाई की मार सर्वाधिक उन्हीं के ऊपर है। गैस चूल्हा से लेकर के डीजल पेट्रोल और बिजली की मार उसकी खपत इन तमाम सारे मुद्दों पर कार्यकर्ताओं से बातचीत करके समझाने की कोशिश की।

श्री मिश्र जी पूरे समय इस उपचुनाव में रह करके तमाम गांवों का दौरा कर लोगों से जनसंपर्क करके इस उपचुनाव में कांग्रेस को विजय बनाने के लिए सब साथियों से मिलकर के एक साथ बैठकर काम करने की अपील की।

इस बैठक में प्रमुख रूप से अशोक कुमार शर्मा,मजीद खान,जाकिर हुसैन,विजय सिंह लल्लू, दयात रामपाल विश्वकर्मा, संतोष सिंह,गिरीश साहू, रवी जयसवाल,नरेश जयसवाल, मुबारक अली आदि कार्यकर्ताओं ने अपने विचार प्रकट किए।

22
14682 views
10 shares

Comment