logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

रीवा/आदि शक्ति कुल देवी मां के दरबार में लगा भक्तों का तांता, बड़े धूमधाम से मनाया गया नव दुर्गा उत्सव

गुढ़ (रीवा)। जनपद पंचायत रायपुर कर्चुलियान अंतर्गत ग्राम पंचायत तमरा में कुल देवी विराजमान आदि शक्ति देवी मां के दरबार में भक्तों का तांता लगा हुआ है। इन दिनों में नवरात्र दुर्गा बड़े धूम-धाम से नव दुर्गा उत्सव मनाया जा रहा है। तो वहीं दूसरी ओर ग्राम तमरा में हर वर्षो की तरह इस वर्ष भी भजन कीर्तन के साथ ही विषेश पूजा अर्चना कर ग्रामीणों द्वारा मां जगत जननी आदिशक्ति देवी मां की पूजा अर्चना की जा रही है।

ग्राम पंचायत तमरा के नवयूवक मंडल दुर्गा उत्सव समिति के कार्यकर्ता बृजेन्द्र मिश्रा, सचिव गोरे सिंह, पत्रकार धर्मेन्द्र कुमार मिश्रा,सिप्पू सिंह, दिनेश पटेल, राघवेन्द्र पयासी, भूपेन्द्र मिश्रा, गायत्री गुप्ता, गीता सोनी,नारेन्द्र गुप्ता, भागवतदीन सोनी, मोती कुशवाहा, गजाधर कुशवाहा सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता सम्मलित हुए एवं मांता रानी का आशीर्वाद लिए।

9
16875 views
1 shares

Comment