logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

दरगाह पर एक दिवसीय मेले का किया गया आयोजन

सिधौली(सीतापुर)। कस्बा बाड़ी स्थित हजरत पंचपीर शाह (बुढ़वन बाबा) की दरगाह पर बृहस्पतिवार को बारह रबी उल अव्वल माह की नौचंदी के अवसर पर एक दिवसीय मेले का आयोजन किया गया। मजार पर चादर पोशी की गई व मुल्क की सलामती के के लिये दुआएं की गई।

हिन्दू-मुस्लिम एकता के लिए प्रसिद्ध इस मजार पर प्रातः कुरान पाक की तिलावत से चादर पोशी का सिलसिला शुरू हुआ जो देर शाम तक चलता रहा। इस दौरान जवाबी कव्वाली एवं नात ख्वानी की महफिलों का दौर चलता रहा।
लोगों की आस्था है इस मजार पर दिल से जो जायज दुआएं मांगी जाती हैं ।वह कही न कही पूरी होती हैं। इस दरगाह पर सदियों से हिन्दू -मुस्लिम भाई चारे की ऐसी मिसाल चली आ रही है जो आज भी उसी तरह से कायम है।

आपसी भाई-चारे के साथ चादर पेश करने ,प्रसाद वितरण करने तथा मेले के आयोजन में बराबर की भागीदारी देखने को मिलती है। नौचंदी पर इस मजार पर दूर दराज एवं क्षेत्र के बड़ी  संख्या में जायरीन मौजूद रहे। 

156
30873 views
3 shares

Comment