logo

राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ ने ब्लाक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री का फूंका पुतला

रीवा। राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ ब्लाक जवा एवं महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवकुमार शर्मा कक्का जी के आह्वान पर रीवा जिले के जवा ब्लाक में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह  का पुतला  फूंका गया।

पुतला दहन के बाद मृत किसानों के आत्माओं के शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। जहा पर संभागीय  अध्यक्ष ओमनारायण सिंह, जवा ब्लाक अध्यक्ष अनिल सिंह दिलीप सिंह मुन्ना  ने बताया कि यह पुतला दहन  इस लिए फूंका गया कि  लखीमपुर खीरी में हुई  किसानों के नरसंहार  में केंद्र सरकार जिम्मेदार है। यदि घटना के पूर्व ही केंद्रीय राज्य गृह मंत्री अजय मिश्रा किसान के खिलाफ  दिए गए भड़काऊ बक्तव्यों पर केंद्र सरकार द्वारा कार्यवाही  की गई होतिबतो नौ लोगो को जान नही गवाना पड़ता  और देश का माहौल खराब नही होता ।

किसानों ने  मांग की है अजय मिश्रा को तुरंत बर्खास्त किया जाय,जिससे घटना की  निष्पक्ष जांच कर हत्यारो को दंडित किया ज सके।

इस दौरान ओम नारायण सिंह संभागीय अध्य्क्ष,राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ के ब्लाक अध्यक्ष अनिल सिंह कुठिला, महासंघ के दिलीप सिंह मुन्ना भैया, राजेन्द्र सिंह, कुशन लाल गुप्ता, उदय सिंह,रामनरेश सिंह,विद्यासागर,जितेंद्र सिंह ठाकुर,रामनरेश तिवारी,राम भवन सिंह, मुकेश, पुष्पेंद्र सोनी,उपेन्द्र सिंह राजाराम सिंह,श्रवण प्रताप सिंह,संतोष सिंह मनीष सिंह मोनू,लालजी सिंह,विनोद सिंह कई लोग मौजूद रहे।

29
14653 views
  
9 shares