logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

ट्रक से बाइक की टक्कर, बाइक चालक गंभीर रूप से घायल

भेलागुरी(किशनगंज)। जिले के ठाकुरगंज प्रखंड अंतर्गत सुखानी थाना क्षेत्र के भेलागुरी पेट्रोल पंप के समीप एक बाइक ने ट्रक को मारी टक्कर हुआ बड़ा हादसा।


 आपको बता दें कि इस दुर्घटना में बाइक सवार की हालत नाजुक बताई जा रही है घटना पर मौजूद ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार बाइक सवार पौवाखाली की ओर से साबोडांगी जा रहा था कि इसी क्रम में बाइक चालक की टक्कर एक बड़े ट्रक UP53CT0021 से हो गई, यह दुर्घटना भेलागुरी पेट्रोल पंप के समीप NH327E पर हुई। 


इस दुर्घटना में घायल हुए बाइक चालक को पहले इलाज के लिए पौआखाली लाया गया, लेकिन बाइक चालक की हालत बिगड़ते देख कर बेहतर इलाज के लिए बाहर भेज दिया गया। घटना के बाद से ही लोगों का हुजूम देखने को मिला। 


मौके पर सुखानी थाना पुलिस ने पहुंचकर ट्रक जब्त  कर चालक को सुखानी थाना ले गये, घटना के बाद पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।

19
14712 views
8 shares

Comment