logo

चोरी की पांच बाइक के साथ चार शातिर लुटेरे गिरफ्तार

फ़तेहपुर । जिले में जगह-जगह हो रही लगातार बाइक चोरी की वारदातों के बीच पुलिस ने मंगलवार को अंतरराज्यीय वाहन चोरों का गिरोह दबोचा।

एसपी राजेश कुमार सिंह के निर्देशन में मलवां पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार शातिर चोरों को पांच बाइकों के साथ गिरफ्तार कर लिया। मलवां थाना के एसओ अरविंद कुमार सिंह ने चार बाइक चोरों को पांच बाइकों के साथ गिरफ्तार करने में सफलता पाई।

मंगलवार को थाना प्रभारी निरीक्षक ने घटनाक्रम का खुलासा किया। सीओ संजय कुमार सिंह ने बताया कि एसओ मलवां ने वाहन चेकिंग के दौरान मलवां के चक्की नाका से बाइक चोरों को दबोच लिया। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह थाना क्षेत्र में वाहनों की चेकिंग कर रहे थे।

मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पहुंची पुलिस टीम को देखकर एक मोटरसाइकिल पर सवार दो अंतर्जनपदीय लुटेरे भागने लगे। सभी को पुलिस टीम ने दौड़ाकर दबोच लिया।

हत्थे चढ़े शातिरों ने की निशानदेही पर विभिन्न जगहों से बाइकें बरामद की गई है। गिरफ्तार चोरों में थाना बिंदकी के डीघ निवासी शंकर उर्फ सुशील कुमार पासवान और अजीत सिंह, के अलावा कुलदीप उर्फ सत्या पासवान गुधरौली थाना औंग, सुजीत कुमार प्रजापति निवासी औंग निकले। जांच में पूछताछ करने पर चार लूट की बाइक भी पुलिस ने उसकी निशानदेही पर बरामद की।

पुलिस उपाधीक्षक नगर संजय कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार बाइक चोर अंतर्जनपदीय लुटेरे हैं। इनके पास से पांच चोरी की बाइके बरामद की गई है।गिरफ्तार करने वाली टीम में एसओ अरविंद कुमार सिंह, एसआई विवेक कुमार यादव, महेंद्र प्रताप सिंह, कांस्टेबल विवेक मिश्रा, संजय कुमार, राम नारायण व अतुल परिहार आदि थे।

3
14646 views