logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

रीवा/ बिछिया थाना प्रभारी ने नवरात्र के त्यौहार को देखते हुए रखी शांति समिति की बैठक

रीवा। बिछिया थाना क्षेत्र में बिछिया थाना प्रभारी जगदीश सिंह ठाकुर एवं उनके स्टाफ के द्वारा थाना परिसर में ही नवरात्र के त्यौहार को देखते हुए शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया।

शांति समिति की बैठक के आयोजन में थाने के स्टाफ के साथ थाना क्षेत्र के बासी शामिल हुए, जिसमें थाना प्रभारी बिछिया जगदीश सिंह ठाकुर के द्वारा आग्रह किया गया है कि कोविड-19 गाइड लाइन का पालन करते हुए भीड़ एकत्रित न करें।

पंडालों में कोरोना जागरूकता का बैनर भी चस्पा करें जिससे लोग जागरूक रहें और सैनिटाइजर एवं मास्क का प्रयोग जरूर करें साथ ही दुर्गा विसर्जन में 10 लोग ही शामिल हो ।

20
14697 views
11 shares

Comment