logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

शहीद हुए किसानों के परिजनों को 1-1 करोड़ रुपये व सरकारी नौकरी। पप्पू लाल कीर

राजसमंद। 3 अक्टूबर को लखीमपुर खीरी के गांव तिकुनिया में किसानों के विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई घटना के विरोध में खीरी में बीजेपी के एक मंत्री के बेटे और उसके साथी गुंडों द्वारा किसानों को कार से कुचल कर बर्बरता पूर्वक हत्या कर दी गई।


आम आदमी पार्टी उदयपुर संभाग यूथ अध्यक्ष पप्पू लाल कीर ने शहीद हुए किसानों को श्रद्धाजंलि अर्पित की। साथ ही आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।


पप्पू लाल कीर ने कहा कि मृतकों के परिजनों को 1-1 करोड़ रुपये व सरकारी नौकरी, घायलों को 20-20 लाख रुपये देने तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

135
18870 views

Comment