logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बिग ब्रेकिंग - सम्राट मिहिर भोज मामले में चार पुलिसकर्मी सस्पेंड

मुरैना। मुरैना में कुछ उपद्रवियों द्वारा सम्राट मिहिर भोज जयंती के पोस्टर फाड़े गए थे, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वायरल वीडियो में उपद्रवियों द्वारा मचाए गए उत्पात के दौरान कुछ पुलिसकर्मी भी वहां खड़े दिखाई दिए। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों द्वारा उत्पात को रोकने के लिए कोई एक्शन न लिए जाने की एवज में पुलिस अधीक्षक द्वारा उन पर कार्रवाई की गई है। पुलिस अधीक्षक ललित शाक्यवार ने इस मामले में चार पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया है।

132
28832 views

Comment