logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

रीवा: दिन दहाड़े असामाजिक तत्वों द्वारा विद्यालय के शिक्षक,व छात्रों के साथ की गई जमकर मारपीट

रीवा/(मऊगंज) घटना लौर थाना क्षेत्र के छपरा डिहार गॉव के प्राथमिक विद्यालय की है जहॉ सूजी गॉव के निवासी गिरीश लोनिया अपने अन्य साथियों के साथ नशे मे धुत छोटे बच्चों के सामने ही रसोइया जोखनी पाल के साथ दुर्व्यवहार करना शुरू कर दिया, जिसे शिक्षक दिलीप पटेल व शिक्षक रमॉशंकर द्विवेदी ने रोकने का प्रयास किया, नशे मे धुत गिरीश लोनिया ने अपने मंसूबो को असफल होते हुये देख जोखनी को छोड़ रमॉशंकर द्विवेदी व दिलीप के ऊपर टूट पड़ा,व जमकर मारपीट की, चीखते चिल्लाते शिक्षक भाग खड़े हुये, शोर सराबा सुन गॉव के लोग मौके पर पहुंचे । व बीच बचाव करने का प्रयास किया, तब तक आरोपी के अन्य कई साथी जिनमें हरीश लोनिया, श्री राम लोनिया, लूचाराम लोनिया आदि गाली गलौच करते हुये आये, व जान से मारने की धमकी देते हुये गॉववालों को देख वापस चले गये। स्थिति को भयावाह देख ग्रामीणों ने 100 नं पुलिस को बुलाया व स्थिति से अवगत कराया। पुलिस ने मौके पर पहुंच पीड़ित बच्चों से रसोइया से व ग्रामीणजनों से पूछताछ करने के उपरांत आरोपियों को पकड़ अपने साथ ले गई । पूर्ण आश्वासन के बाद शिक्षकगणों ने थाना लौर मे जाकर प्राथमिकी दर्ज कराई। जहॉ पर जॉच मे शिक्षक रमॉशंकर के गले,गर्दन व पीठ मे गंभीर चोटों के निशान पाये गये हैं। थाने से लौटते वक्त शाम को जब फरियादी अपने घर पहुंचने ही वाले थे, कि अंधेरे मे घात लगाये आरोपियों ने पुन: हमला करने का प्रयास किया । जिसमे शिक्षक गण बाल बाल बचे हैं। पीड़ित शिक्षक व बच्चों ने डर के कारण विद्यालय जाने से मना करते हुये प्रशासन से अपने सुरक्षा की गुहार लगाई है।

173
14684 views
218 shares

Comment