logo

नरेन्द्र गिरी के निधन पर ब्रह्मर्षि आश्रम के पीठाधीश्वर स्वामी ताड़केशरण जी महाराज ने जताया दुःख

हँड़िया (प्रयागराज)। ब्रह्मर्षि आश्रम के पीठाधीश्वर स्वामी ताड़केशरण जी महाराज ने दुःख ब्यक्त करते हुए घटना की निष्पक्ष जांच की मांग की।. अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरी महाराज का आज निधन हो गया।

प्राप्त जानकारों के मुताबिक अभी उनकी मौत के कारणों का पता नहीं चल पा रहा हैं। हम आपको बता दे कि हरिद्वार में लगे कुम्भ के दौरान महंत नरेंद्र गिरी महाराज कोरोना से पीड़ित हो गए थे।

72 वर्षीय महंत नरेंद्र गिरी महाराज को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। महाराज का शव फंदे से लटका मिला उसके बाद से महंत नरेंद्र गिरी महाराज कई जांचो के बाद कोरोना की पुष्टि हुई थी। कोरोना से ठीक होने के बाद अपने आश्रम आ गए थे। और उनकी देखरेख की जा रही थी, लेकिन आज अचानक से मौत की खबर ने सबको सदमे में डाल दिया हैं। किसी को समझ में नहीं आ रहा कि महंत नरेंद्र गिरी महाराज की मौत कैसे हुई हैं।
अफवाहों का बाजार भी बहुत गर्म हैं। महंत नरेंद्र गिरी महाराजकी मौत को संग्दिध बताया जा रहा हैं। महाराज का शव फंदे से लटका मिला।

14
19164 views
  
12 shares