logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

रीवा महिला कांग्रेस को राष्ट्रीय नेतृत्व ने अच्छे कार्य के लिए बधाई दी

रीवा। महिला कांग्रेस रीवा का दिल्ली टूर वरिष्ठ नेताओं से मिलकर रीवा में महिला कांग्रेस को और मजबूती के साथ आगे बढ़ाने की बात की गई।

महिला कांग्रेस की कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष कविता पांडे जी के नेतृत्व वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करते हुए महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुश्री नेटा डिसूजा जी ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रभारी एवं राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती ओनिका मेहरोत्रा से मुलाकात की गई।

दिल्ली में महिला कांग्रेस का 38 वा स्थापना दिवस ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के दफ्तर में मनाया जाना है उसको लेकर के प्रदेश नेतृत्व महिला कांग्रेस की अध्यक्ष श्रीमती डॉ अर्चना जायसवाल जी के निर्देशन में रीवा प्रभारी श्रीमती गीता शरद तिवारी के प्रयास से श्रीमती कविता पांडे जी के नेतृत्व में सभी महिलाएं दिल्ली पहुंची है एवं वरिष्ठ नेतृत्व से मुलाकात कर रीवा में महिला कांग्रेस को मजबूती प्रदान करने के लिए चर्चा की गई है।

महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष सीमा सिंह ने राष्ट्रीय अध्यक्ष सुश्री नेटा डिसूजा जी से मुलाकात करते हुए रीवा में महिला कांग्रेस के कार्यों के बारे में जानकारी देते हुए बताया है कि ग्रामीण /शहर महिला कांग्रेस अच्छा कार्य कर रही है। वही वरिष्ठ नेतृत्व द्वारा महिला कांग्रेस के कार्यों की सराहना करते हुए कहा है कि आप लोग लगे रहिए इस बार कार्य करने वाली महिलाओं को रीवा में विशेष ध्यान दिया जाएगा।

साथ में प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष कविता पांडे प्रदेश उपाध्यक्ष रमा दुबे जिला अध्यक्ष सीमा सिंह शहर अध्यक्ष तारा त्रिपाठी मौजूद रही।

1
16891 views
3 shares

Comment