logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

कोटा विश्वविद्यालय में हिंदी दिवस के अवसर पर संगोष्ठी का आयोजन

कोटा। कोटा विश्वविद्यालय के हिंदी प्रकोष्ठ में हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजत की
या गया। जिसका विषय हिंदी की संवैधानिक मान्यता वर्तमान दशा और दिशा रखा गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजीव गांधी स्टडी सर्किल के राष्ट्रीय समन्वयक प्रोफेसर सतीश राय, मुख्य वक्ता अटल बिहारी वाजपेयी हिंदी विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रोफेसर मोहनलाल छीपा रहे। संयोजक डॉ श्वेता व्यास ने विश्वविद्यालय कार्यकाल के दौरान किए हिंदी प्रयोग जिनमें अभियांत्रिकी और चिकित्सा विज्ञान क्षेत्र में हिंदी का पाठ्यक्रम बनाकर उसे पढ़ाने का अनुभव साँझा किया। उन्होंने हिंदी को महारानी बनाने का दृढ़ संकल्प दिलाकर प्रत्येक व्यक्ति को स्वयं हिंदी संरक्षक बनने के लिए प्रेरित किया। प्रोफेसर सतीश राय ने महात्मा गांधी के राष्ट्रभाषा संबंधित विचारों को प्रकट किया और स्वतंत्रता आंदोलन में हिंदी के प्रवेश और आंदोलन में महापुरुषों के योगदान से परिचय कराते हुए अपने दक्षिण भारत की यात्रा के अनुभवों को साझा किया। उन्होंने मैसूर की त्रिभाषा फार्मूला से अवगत कराते हुए अन्य शब्दों को हिंदी भाषा में अपनाने के लिए सुझाव दिए। पूर्व कुलपति प्रोफेसर आरए गुप्ता ने हिंदी भाषा की समृद्धि में शिक्षक की अहम भूमिका को बताया तथा अपने तकनीकी शिक्षण के अनुभव के माध्यम से उन्होंने बच्चों में जीवन मूल्यों के निर्माण और उससे समाज निर्माण की प्रक्रिया को बहुत सहज और सरल रूप में समझाया। विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ आरके उपाध्याय सहित प्रो. आशु रानी, प्रो. एमएम रंगा, डॉ. भवानी सिंह, डॉ. घनश्याम शर्मा उपस्थित रहे।

137
34255 views

Comment