logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

नवनिर्वाचित भाजपा के जिलाध्यक्ष को जमुनहा आगमन पर कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

श्रावस्ती।  प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशों पर श्रावस्ती जिले में भाजपा के जिलाध्यक्ष महेश मिश्रा ओम को नवनिर्वाचित करने पर जिलाध्यक्ष को पहली बार जमुनहा के आगमन पर कार्यकर्ताओं ने जगह जगह फूल मालाओं से उनका स्वागत किया और आगामी चुनाव में भाजपा के जीत का भी संकल्प लिया।

 जिलाध्यक्ष ने मल्हीपुर से चलकर जमुनहा को जाते समय रास्ते में बनगई के बूथ अध्यक्ष रवि शर्मा ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया। वहीं राम करन शर्मा,शुभम शर्मा,खगेश पाल शर्मा,विक्रम लोधी, महिला विंग जिलाध्यक्ष गीता गुप्ता,महेश्वर प्रसाद शर्मा,ओम प्रकाश मौर्य,पाहू गुप्ता,पवन चक्रवर्ती के साथ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इसके बाद जिलाध्यक्ष के जमुनहा पहुँचने पर सदस्य जिला पंचायत हरीश जायसवाल गांधी के नेतृत्व में भाजपा जिलाध्यक्ष का भव्य स्वागत समारोह जमुनहा चौराहा पर किया गया और उनकी वहीं से पैदल यात्रा जमुनहा चौराहे से चलकर राम जानकी मंदिर तक निकाली गई उसके बाद कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष ने बूथ स्तर के अध्यक्षों से मिलकर मेहनत से कार्य करने के बारे में कुशल क्षेम जाना इस कार्यक्रम में स्वाती तिवारी,सुन्दर लाल मौर्य,सन्तोष जायसवाल, वीरेन्द्र कुमार गुप्ता, विनोद कुमार वर्मा, मेहुल गुप्ता, विनय सोनी, खेम राज पाठक, प्रमोद कुमार शर्मा आदि समस्त कार्यकर्ता मौजूद रहे।

178
35064 views
4 shares

Comment