logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बूथों की संरचना को लेकर भाजपा के जिला मंत्री एवं मंडल प्रभारी का दौरा

दुर्ग, छत्तीसगढ़। बूथों की संरचना की मजबूती के लिए भाजपा जिला मंत्री, धमधा मंडल प्रभारी मनोज मिश्रा और नवीन जैन मण्डल अध्य्क्ष द्वारा चतुर्थ बूथ प्रवास में जिला भाजपा के जिला मंत्री जितेंद्र साहू एवम जिला मंत्री पवन शर्मा के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

बूथों की नवीन संरचना के लिए युवा मोर्चा के अध्यक्ष उज्जवल ताम्रकार किसान मोर्चा मंडलाध्यक्ष मुंगेश्वर वर्म, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ मण्डल अध्य्क्ष लीलावर्मा, रति मार्कण्डेय मंडल अध्यक्ष अनुसूचित जाति धमधा की कार्ययोजना के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का प्रारंभ ग्राम डंगनिया में श्रीराम जानकी मंदिर से पूजा के साथ आरम्भ हुई।
इस अवसर पर जिला मंत्री व धमधा मण्डल प्रभारी मनोज मिश्रा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जिला दुर्ग के अंतर्गत आने वाले धमधा मंडल क्षेत्र में बूथों की संरचना को लेकर भाजपा के जिला मंत्री एवं मंडल प्रभारी मनोज मिश्रा के द्वारा बूथ अध्यक्षों व बूथ प्रभारियों के साथ दौरा किया गया। प्रवास के दौरान बूथ क्रमांक 198 ग्राम डंगनिया बूथ क्रमांक 231 ग्राम परसबोड़ (खपरी) बूथ क्रमांक 233 ग्राम दानीकोकड़ी बूथ क्रमांक 230 ग्राम बसनी बूथ क्रमांक 229 ग्राम परोड़ा बूथ क्रमांक 232 ग्राम करेली बूथ क्रमांक 236 ग्राम कन्हारपुरी बूथ क्रमांक 237 ग्राम जाता धर्रा के प्रत्येक बूथ के भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर बूथ पर राजनीतिक, सामाजिक, जातिगत समीकरणों व बूथ स्तर पर पार्टी की मजबूती के​ लिए पन्ना प्रमुख व सदस्यों की नियुक्ति, सरल पोर्टल पर तेजी से कार्य करने व क्षेत्र की समस्याओं पर चर्चा की गई। इस दौरान उनके साथ प्रमुख रूप से भारतीय जनता पार्टी के जिला मंत्री और क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र साहू , जिला मंत्री पवन शर्मा, मंडल भाजपा अध्यक्ष नवीन जैन, मंडल महामंत्री बहल वर्मा , हर्ष साहू, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष उज्जवल ताम्रकार,किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष मुंगेश्वर वर्मा अनुसूचित जाति मंडल अध्यक्ष रतिराम मारकंडे पिछड़ा वर्ग मंडल अध्यक्ष लीलाधर वर्मा पूर्व मंडल उपाध्यक्ष कोमल जंघेल बोरी मंडल महामंत्री पूनऊ राम सहरिया,नंदी लोकेश्वर साहू किसान मोर्चा उपाध्यक्ष नरेंद्र वर्मा किसान मोर्चा मंडल मंत्री उपस्थित रहे।
प्रवास के दौरान भूपेंद्र साहू, सनत साहू, गन्नू साहू, दुवासु, छविराम यादव, हेमंत दास मानिकपुरी, रोहित साहू, छवि वर्मा, जेवर चंद, मुरलीधर साहू, वीर सिंह पटेल, कल्याण भाई, पटेल कुमार सिंह कश्यप, पुखराज, कश्यप देवी वर्मा, प्रदीप वर्मा, धर्मपाल वर्मा, दिनेश यादव, दिनेश पटेल, गोपी राम साहू, कुंभकरण साहू, पुखराज कश्यप, लीलाराम कश्यप, प्रवीण कुमार, चुरामन साहू, अंबर दानी, मनोहर ठाकुर, रूपेश साहू, संदीप यादव तथा भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता पदाधिकारी व बूथा सदस्य मौजूद थे।

133
15058 views

Comment