logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सबसे लोकप्रिय अवार्ड से मुरादाबाद नवीन क्लब और उनकी प्रेसिडेंट उमा यादव जी को सम्मानित किया गया।

डिस्ट्रिक्ट 321-C1 में  क्लब मुरादाबाद नवीन रहा नंबर 1 हाल ही मैं डीसीपी शशि शाह जी के द्वारा मधुबनी गार्डन मैं सत्र 2020-21 की अवार्ड मीट का आयोजन किया गया। पूरे डिस्ट्रिक्ट के सभी क्लब से मेंबर्स ने भारी संख्या मैं आकर आयोजन की शोभा बढ़ाई।

चार चांद लगाने के लिए डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लाइन्स अश्विनी कांबोज जी मुख्य अतिथि के रूप में रहे । मीटिंग मैं सभी क्लब को उनकी योगिता के अनुसार अवार्ड मिले और क्लब मुरादाबाद नवीन ने 21 अवार्ड अपने नाम करते हुए अपना परचम लहराया। सबसे लोकप्रिय अवार्ड से मुरादाबाद नवीन क्लब और उनकी प्रेसिडेंट उमा यादव जी को सम्मानित किया गया।

उमा यादव जी के नाम 12 अवार्ड दिए गए, और बाकी 10 अवार्ड क्लब के अधिकारी सुमन कौशिक जी,स्नेह लता गुप्ता जी,शिखा गुप्ता जी,मंजुल शर्मा जी, रूबी बेदी जी,मोनिका गुप्ता जी, अंजिली गौर जी,मधु बंसल जी, आभा गुप्ता जी,निशा कपूर जी,को दिए गए।

अध्यक्षा उमा यादव जी ने बताया की 19 क्लब में नवीन हर प्रतियोगिता प्रथम स्थान पर रहा. सेवा कार्यों में 1000 वृक्षारोपण स्थाई गौ सेवा कोरोना वायरस और पर्यावरण सुरक्षा के हार्डिंग काल में उत्कर्ष सेवा कार्य निर्धन कन्या की शादी और कई सेवा कार्यों के लिए अध्यक्ष उमा यादव जी डिस्ट्रिक्ट में प्रथम स्थान पर रही। जिनके लिए इन्हें सम्मानित किया गया है। क्लब सदस्यों ने अपने अध्यक्षा के साथ पूरे जोश के साथ खुशी मनाई। 

164
15118 views
22 shares

Comment